मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया डिजिटल अनावरण
आनंद शुक्ला
उल्हासनगर : महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर सोमवार 1 मई राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और स्वास्थ्य मंत्री डा. तानाजी सावंत की उपस्थिति में ‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे अपना दवाखाना’ का डिजिटल अनावरण मुख्यमंत्री के हाथों से किया गया। यह दवाखाना उल्हासनगर मनपा क्षेत्र में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कमला नेहरूनगर- लोकमान्य तिलक नगर, उल्हासनगर-1 में प्रारंभ किया गया है। विधायक कुमार आयलानी, मनपा के प्रशासक और आयुक्त अज़ीज़ शेख, परिवहन सभापती सुभाष तनावडे, अतिरिक्त आयुक्त (सेवा) डॉ.करुणा जुईकर, अतिरिक्त आयुक्त (शहर) जमीर लेंगरेकर, उप आयुक्त (मुख्यालय) अशोक नाईकवडे, उप आयुक्त (वे.आ.वि) डॉ. सुभाष जाधव, चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता सपकाले, मुख्य लेखा अधिकारी किरण भिलारे, मुख्य लेखा परिक्षक शरद देशमुख समेत पूर्व जनप्रतिनिधि, समाजसेवक, अन्य गणमान्य, उल्हासनगर महानगरपलिका के विभाग प्रमुख व कर्मचारी वर्ग मौजूद रहे। ‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे अपना दवाखाना’ के माध्यम से उल्हासनगर मनपा क्षेत्र के नागरिकों को मुफ्त जांच, मुफ्त दवाइयां और मुफ्त इलाज और 30 प्रकार के प्रयोगशाला परीक्षणों के साथ-साथ विशेषज्ञों और रेफरल सेवाओं की आवश्यकता पूरी की जाएगी और यह महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस अवसर पर इस दवाखाना का उल्हासनगर मनपा क्षेत्र के नागरिकों से लाभ उठाने का आग्रह किया गया और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को शेष नागरिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम का प्रस्ताव चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सपकाले ने रखा तथा धन्यवाद ज्ञापन अतिरिक्त आयुक्त (शहर) जमीर लेंगरेकर ने किया।


