spot_img

ULHASNAGAR : हिललाईन पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

उल्हासनगर : हिललाईन पुलिस स्टेशन के हद्द में आने वाले नेवाली इलाके में अनैतिक संबंध में महिला की हत्या कर डेढ़ माह से फरार आरोपी को आखिरकार हिललाइन पुलिस ने डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिललाईन पुलिस स्टेशन के हद्द में रहने वाला आरोपी का नाम वैभव देवकते का एक महिला से अनैतिक संबंध थे, उक्त महिला ने वैभव को शादी के लिए दबाव बना रही थीं।बार बार शादी की जिद से परेशान होकर वैभव ने गला दबा कर उसकी हत्या कर डेढ़ माह पूर्व फरार हो गया था। हिल लाइन पुलिस ने वैभव पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश के लिए सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीराम पडवाल के मार्गदर्शन में टीम बनाकर जांच में जुट गयी थी। क्राइम डिटेक्शन टीम के सुभाष घाडगे, बाबू जाधव, बड़े और प्रमोद लोंढें ने गुप्त सूचना और तकनीकी जानकारी के आधार पर वैभव को औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया है.आगे की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रंजीत डेरे कर रहे हैं।

Mumbai : राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए प्रियदर्शन

मुंबई : (Mumbai) दिग्गज फिल्मकार प्रियदर्शन (Veteran filmmaker Priyadarshan) ने अभिनेता राजपाल यादव (actor Rajpal Yadav) के मुश्किल दौर में उनका खुलकर समर्थन किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles