spot_img

ULHASNAGAR : स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने दिया आश्वासन
जल्द भरे जाएंगे विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पद

उल्हासनगर : उल्हासनगर के मध्यवर्ती अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 16 पद रिक्त हैं, जिस कारण मरीजो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इन रिक्त पदों को भरने के लिए विधायकों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत के सभागार में बैठक हुई। जिसमें सावंत ने विधायकों से इन रिक्त पदों को महज 10 दिन में भरने का वादा किया है। हाल ही में हुए शीतकालीन सत्र से पूर्व विधायक बालाजी किणिकर व कुमार आयलानी ने मध्यवर्ती अस्तपाल का दौरा किया था। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या कम होने की बात सामने आयी थी। इसके उपरांत महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत को जिला स्तरीय मध्यवर्ती चिकित्सालय में रिक्त पदों को भरने एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में निवेदन दिया गया। जिसके उपरांत तानाजी सावंत के कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
अस्पताल में रिक्त पड़े जमीन पर बनेगा चार मंजिला नया भवन
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने आश्वासन दिया कि मध्यवर्ती अस्पताल में 12 वीं दर्जा 1 के 12 और दर्जा 2 के 4 रिक्त पदों को अगले 10 दिनों में भर दिया जाएगा. सावंत ने विधायक कुमार आयलानी को आश्वासन दिया है कि मध्यवर्ती अस्पताल में नर्सिंग स्कूल के निर्माण और अस्पताल में रिक्त पड़े जमीन पर चार मंजिला नया भवन बनाने के संबंध में मंत्रालय में बैठक की जाएगी। इस मौके पर उल्हासनगर विधानसभा विधायक कुमार आयलानी और अंबरनाथ विधानसभा विधायक डॉ. बालाजी किणिकर, भाजपा जिलाध्यक्ष जमनू पुरस्वानी, राजेश वधरिया,मध्यवर्ती अस्पताल के जिला सर्जन डॉ. मनोहर बंसोडे सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles