
उल्हासनगर : महाविद्यालय स्तर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) भारत में युवाओं के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिसकी सबसे बड़ी युवा आबादी है। इसके लिए विभिन्न गतिविधियां चलाई जाती हैं। इसके तहत सात दिवसीय आवासीय कैंप का आयोजन किया जाता है। इस साल एसएसटी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं के लिए जांभिलघर, बदलापुर में स्थित आरोग्य योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में सात दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर का उद्घाटन एसएसटी महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डॉ.पुरस्वानी, आरोग्य योग व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के निदेशक डॉ विजय कुकरेजा, ट्रांसजेंडरों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. योग नांबियार के उपस्थिती मे किया गया। उद्घाटन के दिन डॉ. योग नांबियार ने छात्रों के साथ बातचीत की और ‘गुड टच और बैड टच’, महिलाओं की समस्याए, महिलाओं पर होने वाले अत्याचार आदि के बारे में जन जागरूकता पैदा करने के लिए छात्रों को मार्गदर्शन किया गया। डॉ.विजय कुकरेजा ने दैनिक जीवन में योग के महत्व को समझाया। और छात्रों से योग के प्रात्यक्षिक भी करवाए। महाविद्यालयके प्राचार्य डॉ.पुरस्वानी ने छात्र व्यक्तित्व विकास में एनएसएस की भूमिका समझाते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस सात दिनों की अवधि के दौरान ‘युवाओं का ध्यास, गाँव शहर का विकास की अवधारणा के अनुसार छात्रों ने आसपास के गाँव क्षेत्र की सफाई भी की।
सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया
नागरिकों को उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, डिजिटल इंडिया व अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली छात्रों को आधुनिक तकनीक एंव व्याकरण का पाठ भी पढ़ाया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ ने विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इसमे आत्मरक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, नेतृत्व विकास, व्यक्तित्व विकास, प्राथमिक चिकित्सा, सर्प ज्ञान, एड्स जागरूकता, अंधविश्वास उन्मूलन, विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि पर व्याख्यान आयोजित किए गए। साथ ही विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए नृत्य, गायन एवं नाट्य कार्यशालाओं का भी आयोजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था। डॉ.अनिल केंगर ने अपने अनोखे अंदाज में समाज प्रबोधन पर मराठी लोककला ‘भारूड़’ प्रस्तुत किया। और छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से जन जागरूकता कैसे पैदा की जाय। इस पर मार्गदर्शन किया।
छात्रों को मार्गदर्शन कर उनका उत्साहवर्धन किया
कैंप को एनएसएस के महाराष्ट्र राज्य संपर्क प्रमुख डॉ. प्रशांत कुमार वनांजे ने मुलाकात कर छात्रों को मार्गदर्शन कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने एसएसटी कॉलेज की एनएसएस इकाई को विभिन्न गतिविधियों की सफलता के लिए बधाई दी। तथा एनएसएस के ठाणे जिला समन्वयक श्री जीवन विचारे के कार्य की भी सराहना की। शिविर के समापन अवसर पर स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। शिविर की सफल बनाने के लिए एनएसएस के ठाणे जिला समन्वयक श्री. जीवन विचारे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी श्री.अनिल तेलिंगे, श्री. मयूर माथुर,श्री.सतीश पवार, श्रीमती दीपाली चव्हाण आदि के अलावा सभी स्वयंसेवकों ने बहुत मेहनत की है।


