spot_img

Ulhasnagar : गंगोत्री फाउंडेशन द्वारा छात्र और शिक्षकों के लिये चर्चासत्र का आयोजन

आनंद शुक्ला

उल्हासनगर : उल्हासनगर की सामाजिक संघटना गंगोत्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पंजाब सेवक सभा के माध्यमसे गुरुनानक हाईस्कूल और जूनियर कॉलेज के छात्र छात्राओं और शिक्षको के बीच समन्वय हेतु 31 जनवरी की सुबह चर्चासत्र का आयोजन हुआ।
जिसमें शिक्षकों से अपने बच्चों की प्रगति की रिपोर्ट लेना, अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों की प्रगति का फीडबैक लेना तथा शिक्षकों से संवाद करना, शिक्षक बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के बारे में खुलकर चर्चा करना, बच्चों की किसी प्रकार की कमी या समस्या के बारे मे शिक्षक एक-दूसरे को बताए और उसका समाधान करने की कोशिश की गई। वहीं बच्चों की अच्छी आदतों को प्रोत्साहन दिया गया।

इस बैठक में छात्र-छात्राओं की शिक्षा से जुड़ी बारीकियों के बारे में बताया गया तथा उनसे जुड़ी शिकायतें शिक्षकों से कर उनका समाधान करने की सलाह दी गई।
उक्त बैठक में गंगोत्री फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया धामी उपस्थित थी व शिक्षक छात्र समन्वयक के रूपमें भारती उदासी वक्ता के रूपमें उपस्थित थी।
इस सत्र चर्चा को और आगे बढ़ाते हुए 2 फरवरी की सुबह भी यह संवाद चर्चा जारी रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles