spot_img

ULHASNAGAR : उल्हासनगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आनंद शुक्ला

उल्हासनगर : उल्हासनगर कैंप 3 सम्राट अशोक नगर मे स्थित मातोश्री रमाबाई अंबेडकर विद्यालय कोविड काल में स्वास्थ्य शिविर के लिए आगे रहा है. इस विद्यालय में उस क्षेत्र के नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए कई स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए और मुफ्त दवा प्रदान की गई। बुधवार को इस स्कूल में मातोश्री रमाबाई अम्बेडकर स्कूल के संस्थापक महादेव सोनवणे और अशोका फाउंडेशन के संस्थापक शिवाजी रगड़े के सहयोग से एक मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों महिला-पुरुषों व बच्चों ने भाग लिया और इसका लाभ उठाया। उल्हासनगर कैम्प 3 में सम्राट अशोक नगर स्थित मातोश्री रमाबाई अम्बेडकर विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में नेत्र परीक्षण, रक्त परीक्षण, ईसीजी, आर्थोपेडिक परीक्षण, बीपी, शुगर जांच जैसे विभिन्न रोगों का आयोजन किया गया। इस कैंप के लिए स्टार हॉस्पिटल, आयुर हॉस्पिटल ने पहल की है और डॉक्टर स्टाफ ने सहयोग किया है. इस बीच उल्हासनगर नगर निगम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 3 में डॉ. कस्तूरी पाटिल व उनकी पूरी टीम व स्टाफ का भी  सहयोग सभी को मिला . पैनल 12 में सभी महिला पुरुष बच्चे इस शिविर से लाभान्वित हुए हैं। शिविर का आयोजन रमाबाई अंबेडकर विद्यालय के संस्थापक महादेव सोनवणे और अशोका फाउंडेशन के शिवाजी रागडे, प्रमोद घनबहादुर ने किया था। इस शिविर में नि:शुल्क जांच के अलावा नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles