spot_img

ULHASNAGAR : ब्रांडेड कंपनी के नाम पर ग्राहकों से ठगी, लाखों का माल जब्त

उल्हासनगर : उल्हासनगर शहर एक औद्योगिक शहर के रूप में जाना जाता है,जिसे यूएसए के नाम से देश भर मे जाना जाता है। छोटे बड़े हजारों उद्योग धंधे है जहाँ कई कंपनियों में ब्रान्डेड कंपनियों के स्पेलिंग में फेरबदल कर बनावटी माल बनाया जाता है। ऐसी ही एक ब्रांडेड कंपनी की शर्ट और पैंट के नाम पर बनावटी कपड़े बेचने वाली दुकान पर एंटी पायरेसी सेल ने छापा मार लाखों का माल बरामद किया। विट्ठलवाड़ी पुलिस ने दुकान से लाखों की नकली शर्ट-पैंट का स्टॉक बरामद होने के बाद मामला दर्ज किया गया है।
उल्हासनगर के कैंप नंबर 4 में सेंट्रल अस्पताल के सामने एस. आर. डिजाइनर स्टूडियो नामक एक कपड़े की दुकान है। इस दुकान में सियाराम कंपनी की कमीज, पैंट, सूट सिल कर रेडीमेड कपड़े बेचा जा रहा था। इसके लिए सियाराम कंपनी से बिना अनुमति के शर्ट और पैंट पर सियाराम का लोगो चिपका कर अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था,जिसकी जानकारी सियाराम कंपनी को मिली थी जिसके आधार पर अँटी पायरसी सेल ने विठ्ठलवाडी पुलिस को इसकी जानकारी देकर मंगलवार दुकान पर छापा मारकर दुकान से लाखों रुपए के सियाराम कंपनी के लोगो लगे शर्ट, पॅन्ट बरामद किया।
विट्ठलवाड़ी ठाणे में कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज
शूट कवर के साथ सियाराम कंपनी का लोगो भी जब्त किया गया है,जिसकी कुल किमत साढ़े 3 लाख रुपए है। दुकानदार भीमाशंकर चिंचोले के खिलाफ विट्ठलवाड़ी ठाणे में कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस तरह की नकल ने शहर में काफी विवाद पैदा कर दिया है। उल्लेखनीय है कि दुकान की पहली मंजिल पर रेडीमेड गारमेंट की फैक्ट्री है और देखा गया कि इस फैक्ट्री में 20 से 25 कामगार काम कर रहे थे, वहीं इस दुकान पर खरीदारी करने वाले हजारों ग्राहकों के साथ ठगी की बात समाने आयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles