spot_img

ULHASNAGAR : हफ़्ता वसूलने वाला नक़ली पुलिस गिरफ्तार

उल्हासनगर : उल्हासनगर में पान की दुकान वालो से हफ्ता वसूली करने वाला नकली पुलिस वाले को असली पुलिस ने मौके से हफ्ता मांगने के आरोप मे गिरफ्तार किया हैं। उल्हासनगर कैंप नंबर 3,शांतिनगर परिसर स्थित अभिषेक हॉटल के बाहर पान की दुकान हैं। उस पान की दुकान को राकेश कृष्णचंद्रा झा देखते है। बुधवार रात दिलीप शांतराम पाटिल नामक एक व्यक्ति दुकान पर आया और दम देते हुए कहा कि टपरी पर गुटखा व नशे के समान बेचते हो। मैं डी बी पुलिस टीम में काम करता हूँ। गुटखा बेचने के आरोप में जेल जाने से बचना चाहते हो, तो 500 रुपए हफ्ता देना होगा। राकेश को उस व्यक्ति पर संदेह हुआ, तो इसकी जानकरी उन्होंने स्थानीय मध्यवर्ती पुलिस को फ़ोन पर दी। जिसके उपरांत वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर कड के मार्गदर्शन में अपराध शाखा टीम ने उसे पकड़ कर पुलिस स्टेशन में लाकर जांच से पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति नकली पुलिस हैं। पुलिस ने 420,120,384 के तहत मामला दर्ज कर आगे कि जांच पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles