
उल्हासनगर : भाजपा नेता महेश सुखरामनी ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कल्याण लोकसभा के सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे और उल्हासनगर के विधायक कुमार अयलानी के अथक प्रयासों से शहर को मिली निधि से विकास कार्य को गति मिलेगी। इस निधि के तहत पैनल नंबर 6 के विभिन्न विकास कार्य जैसे कि सी सी रोड निर्माण के लिए 30 लाख , शेरावाली अपार्टमेंट से लेकर बैरक नंबर 556 तक सीसी पैसेज बनाने के लिए 10 लाख, निर्मलाअ पार्टमेंट यात्री निवास गार्डन ,सीमा अपार्टमेंट के सराउंडिंग एरिया में नाली और फुटपाथ बनाने के लिए 25 लाख की निधि दिया है। बैरक नंबर 667,678,679 के सराउंडिंग एरिया में नाली का निर्माण करने के लिए 25 लाख रुपए की राशि और विकी मनोज अपार्टमेंट के पास सी सी पैसेज के लिए 10 लाख की निधि दिया है। बैरक नंबर 576 से लेकर मच्छी मार्केट तक सीसी रोड बनाने के लिए 50लाख, बैरक नंबर 292 के पास सीसी रोड के लिए 20लाख, झूलेलाल मंदिर से लेकर मच्छी मार्केट तक रोड नाली और फुटपाथ बनाने के लिए 50 लाख, अन्नाभाऊ साठे चौक से गुरुद्वारा मैन रोड अमर धाम चौक तक रोड नाली फुटपाथ बनाने के लिए 50 लाख, फक्कड़ मंडली से लेकर न्यू गोल्ड मटन तक नाली, कलव्हर्ट बनाने के लिए 25 लाख की निधि सरकर की तरफ से का आरआर आया हुआ है और इन कामों के लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा और काम को जल्द ही पूरा करवाया जाएगा।


