मलंगगढ़ के काकड़वाल गांव में दो गुट आपस मे भिड़े
उल्हासनगर : बकाया बिजली बिल वसुलने करने गई.महावितरण की टीम पर हमला किये जाने की घटना मलंगगढ़ के काकड़वाल गांव में सामने आयी है. हिललाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गयी है.इस हमले के चलते कल्याण और उल्हासनगर में महावितरण के कर्मचारी हिललाइन पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए थे। बता दे कि महावितरण के कल्याण पूर्वी मंडल के मलंगगढ़ क्षेत्र में बिजली चोरी की दर सबसे अधिक है। इसलिए वर्तमान में भराड़ी टीमों के माध्यम से महावितरण से बिजली मीटर निरीक्षण व बकाया वसूली का कार्य चल रहा है. मलंगगढ़ जिले के काकड़वाल गांव में मीटर चेक करने एक टीम गयी थी।जिन पर गांव के निवासी प्रकाश दुधकर,संतोष दुधकर,जगदीश दुधकर व अजन्ता शनिवार दुधकर,अशोक दुधकर ने भराड़ी टीम पर बुधवार को जानलेवा हमला कर दिया गया। इसमें कार्यपालक अभियंता को पीटने वाले घर के लोग भी घायल हो गये।
घायल महावितरण के कर्मचारियों व पदाधिकारियों को इलाज के लिए उल्हासनगर केंद्रीय अस्पताल भेजा गया है। महावितरण के कर्मचारी भी सहमे हुए हैं क्योंकि मलंगगढ़ इलाके में महावितरण के कर्मचारियों पर अक्सर हमले होते रहते हैं। हाल ही में नेवाली में भी एक कर्मचारी की पिटाई के बाद अब एक बार फिर महावितरण के कर्मचारी आक्रामक हो गए हैं। महावितरण के कर्मचारियों व पदाधिकारियों के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक गणपत गायकवाड भी ग्रामीणों सहित ठाणे पहुंचे.लेकिन महावितरण के कर्मचारियों ने भी एकजुटता दिखाकर पुलिस को मामला दर्ज करने पर मजबूर कर दिया है और रविन्द्र भिवजी नाहीदे (सहायक अभियंता महावितरण)की शिकायत पर प्रकाश दुधकर,संतोष दुधकर,जगदीश दुधकर व अजन्ता शनिवार दुधकर,अशोक दुधकर पर भादवी की धारा 353,332,324,504,506 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक पडवल कर रहे हैं।
जगह-जगह बिजली चोरी को लेकर दौरा किया
“कल्याण पूर्व मंडल की सभी टीमों ने काकड़वाल गांव में जगह-जगह बिजली चोरी को लेकर दौरा किया। जिनके घर मे पिटाई की गई उनका बिल 30 से 40 हजार है। बिजली का मीटर भी हटा दिया गया है। दूसरे मीटर पर चार मंजिला बंगला का लोड चल रहा है.” उनके पास सिर्फ 10 यूनिट का 200 रुपये का बिजली बिल चल रहा है। हम सभी इस संबंध में पूछताछ कर रहे थे। हमारी महिला कर्मचारी बिजली जांच के लिए गई थी। इसी बीच घर वालों में से एक ने सीधे हम पर हमला कर दिया। उसे लोहे की रॉड से पीटा गया। बांस और पत्थर से भी मारे।”


