उल्हासनगर : (Ulhasnagar) तमिलनाडु सरकार के सहयोग से 8 फरवरी को चेन्नई के एसवीआई कॉलेज में आयोजित भरतनाट्यम नृत्य (Bharatnatyam dance organized at SVI College) में 10 हजार 170 लडकियों ने भाग लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। गौरव वाली बात यह रही कि उक्त आयोजन में उल्हासनगर की मशहूर नृत्य निर्देशिका रेखा शाह द्वारा संचालित नूपुर डांस अकादमी की 7 लड़कियों ने भाग लिया।
शनिवार को चेन्नई में आयोजित नृत्य में देश भर से भरतनाट्यम में रुचि रखने व नृत्य करने में पारंगत 10 हजार 170 लड़कियों ने समूह नृत्य में भाग लिया।

गिनीज बुक में नाम दर्ज होने वाले भरत नाट्यम नृत्य (Bharatnatyam dance) में उल्हासनगर निवासी तथा कल्याण के होलीक्रॉस कॉन्वेंट स्कूल (Holy Cross Convent School) की छात्रा पलक शाह, थॉमस स्कूल की छात्रा गुंजन मोटवानी, सनराइज इंटरनेशनल स्कूल की हितिका रुपचंदानी, न्यू ईरा स्कूल उल्हासनगर की मुस्कान तडवी, झूलेलाल ट्रस्ट स्कूल उल्हासनगर की छात्रा क्रमशः भूमिका कुकरेजा, कशिश तुतेजा तथा भाविका मदनानी ने भाग लिया।


