
पूर्व भाजपा नगरसेवक के बेटे ने पुलिस में की शिकायत
उल्हासनगर : टीम ओमी कालानी के कार्यालय से आए एक युवक ने इमारत तुड़वाने की धमकी देते हुए पूर्व राजेश वधारिया के बेटे से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। उल्हासनगर पुलिस ने ओमी कालानी और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। बता दें कि राजेश वढारिया बीजेपी के पूर्व नगरसेवक हैं। उन्होंने 2020 में नेहरू चौक पर कृष्णा निवास को.ऑप. सोसायटी नाम से इमारत निर्माण किया। इस तीन मंजिला इमारत में 30 से 40 कार्यालय हैं। इस इमारत को 2020 में उल्हासनगर मनपा द्वारा निर्माणकार्य का प्रमाण पत्र दिया गया है। मंगलवार को कृष्णा निवास को. ऑप. सोसायटी के एक दुकान के दिपक लाइट के मालिक लविन भोजवानी ने राजेश वढारिया के बेटे धीरेन को फोन किया। धनवर्षा गोल्ड लोन, हरदसमल रेस्टोरेंट, दुकानदारों को टीम ओमी कालानी के लेटर हेड पर लिखा हुआ नोटिस दिया गया है, जिसमें कृष्णा निवास को. ऑप. सोसायटी अवैध है। जानकरी मिलते ही धीरन मौके पर पहुंचा, तो उपरोक्त दुकानदारों ने दिए गए नोटिस देखा।
कृष्णा निवास को. ऑप. सोसायटी अवैध रूप से बनाई गई
उक्त नोटिस में उल्लेख किया था कि प्लॉट संख्या 19, 20 सीट संख्या 47, 48 उल्हासनगर-2 पर निर्मित ” कृष्णा निवास को. ऑप. सोसायटी”अवैध रूप से बनाई गई है। उस समय नोटिस देने आया व्यक्ति मौके पर उपस्थित था। उसने अपने मोबाइल फोन से किसी को कॉल कर लविन भोजवानी को दे दिया। उस समय सामने से ठाकरे नाम का व्यक्ति बोल रहा था और उसने कहा कि वह कलानी बंगले से बोल रहा हूं, तुम अपने पापा को मैसेज कर देना कि ओमी कालानी को 50 लाख रुपए दे दो। नहीं तो बिल्डिंग गिरा दी जाएगी।” उस वक्त जब मैंने उस व्यक्ति से उसका नाम और पता पूछा, तो उसने कहा कि अपना नाम बताए बिना अपने पिता को मैसेज कर देना। धीरेन ने जैसे ही यह बात अपने पिता राजेश को बताई, तो वह सीधे उल्हासनगर पुलिस स्टेशन पहुंचे और इमारत गिराने की कार्रवाई नहीं करने के एवज में ओमी कालानी व नोटिस देने आए व्यक्ति के नाम पर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने की शिकायत दर्ज कराई।


