
उल्हासनगर : पेजेंट का फाइनल राउंड 24 फरवरी को मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में संपन्न हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वालों ने भाग लिया। इस आयोजन का सामाजिक उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और कैंसर रोगियों के बारे में जागरूकता पैदा करना था। इसका उद्घाटन मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, द्वारा किया गया। इसके अलावा मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री और मॉडल अंकिता लोखंडे के साथ-साथ मंजू लोढ़ा, उल्हासनगर मनपा के पूर्व महापौर श्रीमती पंचम ओमी कलानी, चेतन देवलेकर, रेखा ठाकुर, राजू बलवानी, नितिन तायडे, राज असरोंडकर कमलेश, निकम और मंच और सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में टीवी कलाकार कल्याणी नंदकिशोर, अरमान ताहिल और संजीवनी पाटिल की उपस्थिति में किया गया। प्रतियोगिता मिस कैटेगरी में ज्योति अहिरे, फर्स्ट रनर अप मिताली पलसोडकर और सेकेंड रनर अप पूजा वाघमारे और मिसेज कैटेगरी में तृप्ति वाघ फर्स्ट रनर अप जिया जायसवाल और सेकेंड रनर अप सुवर्णा भदाने पाटिल बनी विजेता, कैंसर सर्वाइवर जैसी बीमारियों को मात देनेवाले ऋषिकेश देशमुख, अनीता लाड को विशेष रूप से सम्मानित किया गया,जयश्री शिवाजी रगडे सिद्धेश सावंत, सूरज कुटे को प्रतियोगिता आयोजकों के रूप में अथक परिश्रम किया। प्रतियोगिता में जूरी अनघा सांबरी, विनीता भाटिया, रूपल मोहता, सुरुचि व पूनम गिरी मौजूद थे। पूरे ग्रूमर्स को डॉ. रूपाली सानप, नीता लहरानी, मयूरी धवणे, सौम्या रेशमा, प्रीति शाह ने सहयोग किया और शो कोरियोग्राफर व निर्देशक विद्या कांबले लाटे का भी इस का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।


