Ulhasnagar : उल्हासनगर कैम्प क्रमांक 1 से 3 तक का शहर प्रमुख पद पर राजेंद्र सिंह भुल्लर की नियुक्ति

0
307

Ulhasnagar : Appointment of Rajendra Singh Bhullar on the post of city head of Ulhasnagar camp number 1 to 3

उल्हासनगर 4-5 शहर प्रमुख पद पर रमेश चव्हाण बने शहर प्रमुख
उल्हासनगर: (Ulhasnagar)
बालासाहेब की शिवसेना (शिंदे गुट) के शहर अध्यक्ष को लेकर चल रही उठापटक पर आज विराम लग गया। कैम्प क्रमांक 1 से 3 तक का शहर प्रमुख पद पर जेष्ठ नगरसेवक राजेंद्र सिंह भुल्लर (महाराज)नियुक्त किया गया। जबकि 4 और 5 के शहर प्रमुख पद पर विरोधी पक्ष नेता रमेश चव्हाण को सौपा गया। वहीं युवा सेना कल्याण जिला सचिव पद पर नगरसेवक हरजिंदर भुल्लर उर्फ़ विक्की को नियुक्त किया गया और उल्हासनगर शहर युवा अध्यक्ष पदभार सुधीर सिंह पंजाबी को दिया गया। सिंधी समाज के किसी व्यक्ति को कोई प्रतिनिधित्व नहीं देने से शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

भुल्लर महाराज का सभी वर्गों व समुदाय में खासा पैठ
बता दें कि शिंदे गुट का शहर प्रमुख बनने के लिए राजेंद्र सिंह भुल्लर,कुलवंत सिंह सोहता,नाना बागुल,तथा अरुण आसान दौड़ में थे। सोशल मीडिया पर नगरसेवक राजेंद्र सिंह भुल्लर (महराज) को शहर प्रमुख बनाये जाने की काफी चर्चा थी। भुल्लर महाराज का सभी वर्गों व समुदाय में खासा पैठ है और वो नगर पालिका से लेकर महानगर पालिका तक तक़रीबन 6 बार नगरसेवक निर्वाचित होते आए हैं। उनकी पत्नी महारानी भी दो बार नगरसेविका चुनकर आई है। संगठन कि जवाबदारी संभालने का महाराज भुल्लर के पास अच्छा तजुर्बा है।
वरिष्ठता व कार्यक्षमता को देखते ठाने जिले कि कमान संभालने वाले डॉक्टर श्रीकान्त शिंदे ने आज राजेंद्र सिंह भुल्लर और रमेश चव्हाण को शहर प्रमुख पद पर नियुक्त किया। इस अवसर पर कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे,अरुण आसान,नाना बागुल,मनीषा भानुशाली,कुलवंत सिंह सोहता,प्रमोद पांडेय,जीतू उपाध्याय,सुनील सिंग (कलवा)विक्की चौहान सहित भारी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।