spot_img

ULHASNAGAR : उल्हासनगर मनपा में अभय योजना लागू

उल्हासनगर : उल्हासनगर महानगर पालिका द्वारा अभय योजना लागू की जा रही है,जिसमें 15 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक ब्याज व दंड में 100 प्रतिशत छूट दी जायेगी। उल्हासनगर महानगर पालिका क्षेत्र में 1 लाख 80 हज़ार सम्पतियां है। 2022-2023 के बकाया रकम अनुसार 566 करोड़ रुपए टॅक्स वसुली बकाया बताई जा रही है जिसमेंसे इस वर्ष मात्र 3.22 करोड़ रुपए ही बकाया टॅक्सवसुली हो पाई है । उमनपा द्वारा लगाया गया कैपिटल वैल्यु टॅक्स वसूली भी भारी विरोध और सरकार द्वारा स्थागिति देनेके बाद वसूल नहीं होगा। ऐसी परिस्थितियो में सारे प्रशासनिक और शाहरविकास कार्य ठप्प हो सकते है, जिस कारण प्रशासन को आम जनता रोष सहन करना पड़ सकता है, इसलिये उल्हासनगर महानगर पालिका द्वारा अभय योजना लागु की जा रही है जिसमे 15 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक ब्याज व दंड में 100 प्रतिशत छूट दी जायेगी। जब कि शहर की जनता परेशान है और उसके पास इस समय पैसा नहीं है फिर जनता टैक्स कैसे भरेगी।

Explore our articles