
उल्हासनगर : उल्हासनगर कैंप क्रमांक 3 में स्थित बालकांजी बारी स्कूल के पास एक युवक की हत्या कर दी गई. इस मामले की जानकारी होने पर उल्हासनगर के सेंट्रल पुलिस बालकांजी बारी स्कूल के पास पहुंची और वहां से लाश को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए सेंट्रल अस्पताल में भेज दिया।युवक का नाम अशोक वाघमारे बताया जा रहा है युवक की हत्या किसी तेज धार वाले हथियार से की गई है हत्या क्यों की गई इसकी जांच करने में सेंट्रल पुलिस स्टेशन जुड़ गई है सेंट्रल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर कड ने इस मामले में दो पुलिस के टीम तैयार की है और यह दोनों टीम हत्या आरोपियों की खोजबीन में जुड़ गई है इस मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक मंगेश जाधव कर रहे हैं


