spot_img

Ujjain : युवक ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद लगाई फांसी

उज्जैन : शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने गुरुवार को अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की रस्सी और दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि मृतक खिलौनों की दुकान लगाता था जिसके लिए उसने ब्याज पर कर्ज लिया था। मौके पर पहुंची जीवाजीगंज पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और रिश्तेदारों के बयान के बाद ही पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो पाएगा।

जानकारी अनुसार घटना जानकीनगर क्षेत्र की है। यहां गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को एक मकान में चार शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा खोलने पर अंदर एक महिला और दो बच्चों के शव जमीन पर पड़े मिले, जबकि एक पुरुष का शव फंदे पर लटका हुआ था। मृतकों की पहचान मनोज राठौर 40 वर्ष उसकी पत्नी ममता 35 वर्ष और 8 साल का पुत्र लक्की के साथ 6 साल की बेटी कनक के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार मनोज ने पहले पत्नी और बच्चों का रस्सी व दुपट्टे से गला घोंटा और बाद में खुद फांसी लगा ली। आत्मघाती कदम उठाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मौके पर जांच के लिए एफएसएल अधिकारी को बुलाया गया है।

बताया यह भी जा रहा है कि मृतक मनोज जयसिंहपुरा में रहता था। कुछ माह पहले ही किराये से रहने के लिए गढ़कालिका मार्ग पर बने जानकी नगर आया था। वह खिलौनों की दुकान लगाता था जिसके लिए उसने ब्याज पर कर्ज भी लिया था।

Mumbai : फडणवीस से मिलीं सुनेत्रा पवार, सरकारी आवास वर्षा पर महायुति की हुई बैठक

मुंबई : (Mumbai) बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री...

Explore our articles