spot_img

Ujjain : महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर स्वर्ण ध्वज पुर्नस्थापित किया

उज्जैन : (Ujjain) महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर लगा स्वर्ण मंडित ध्वज पुरातन होने के कारण संधारण के अंतर्गत वैदिक विधान से सुदृढ कर पुर्नस्थापित किया गया। ध्वज पूजन सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल एवं प्रतीक द्विवेदी ने किया।

उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा महाकालेश्वर मंदिर के शिखर का स्वर्ण मंडित ध्वज विधि पूर्वक उतारा गया था। जिसे उप प्रशासक सिम्मी यादव के मार्गदर्शन में नव श्रृंगारित कर पुन: यथा स्थान पर विधि विधान से पूजन कर पुर्नस्थापित किया गया है। उन्होने बताया कि इस कार्य को करने हेतु ओंकारेश्वर मंदिर की छत से मुख्य शिखर पर पहुॅंचने के लिए मचान लगाया गया था। इस मचान की सहायता से तॉंबे व पीतल से निर्मित 12 किग्रा वजनी स्वर्ण मंडित ध्वज को पुर्नस्थापित किया गया।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles