spot_img

Udalguri : जीवन के लिए दो दिनों से संघर्षरत मादा जंगली हाथी

उदालगुड़ी : (Udalguri) उदालगुड़ी जिलांतर्गत भेरगांव के भूतियाचांग चाय बागान में एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मादा जंगली हाथी पिछले दो दिनों से जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।

बीते शुक्रवार से वन विभाग की टीम और डॉक्टरों की टीम ने गंभीर रूप से घायल मादा हाथी के इलाज में जुटी हुई है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अन्य डॉक्टरों की एक टीम आज (शनिवार) दिन में गुवाहाटी से पहुंचेगी।इस घटना से प्रकृति प्रेमियों की भौंहें तन गई हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह में भेरगांव में अलग-अलग स्थानों पर तीन-तीन जंगली हाथी शावकों की मौत हो गई थी।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles