spot_img

Udaipur : साउथ स्टार कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने तेलुगु परंपरा से लिए फेरे


Udaipur: South star couple Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna tied the knot in Telugu tradition.

उदयपुर : (Udaipur) अरावली की वादियों के बीच गुरुवार को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna) विवाह सूत्र में बंध गए। दोनों ने पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फेरे लिए। शाम को कोडावा परंपरा के अनुसार विशेष रस्में निभाई जानी हैं। शादी के बाद दूल्हे पक्ष के परिजनों ने होटल के बाहर मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी साझा की।

सुबह से ही विवाह स्थल पर उत्सवी माहौल रहा। अरावली की पहाड़ियों से घिरे लक्ज़री होटल को गुलाब, आर्किड और ट्यूलिप जैसे विदेशी फूलों से सजाया गया। मंडप को कच्चे केले के तनों और बड़े हरे पत्तों से पारंपरिक दक्षिण भारतीय शैली में सुसज्जित किया गया, जिसने समारोह को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। वेदियों के चारों ओर पीले और लाल रंग के फूलों की झालरों ने आध्यात्मिक वातावरण रचा।

विवाह से पहले रश्मिका मंदाना के माता-पिता ने दूल्हे के परिवार का पारंपरिक स्वागत किया। उन्होंने नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाइयां तथा हल्दी-कुमकुम भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विजय देवरकोंडा की माता माधवी देवरकोंडा ने रश्मिका को परिवार की पारंपरिक चूड़ियां पहनाकर उन्हें अपने परिवार की बहू के रूप में स्वीकार किया। यह भावुक क्षण उपस्थित परिजनों के लिए विशेष रहा।

रश्मिका कर्नाटक के कोडवा समुदाय (Rashmika belongs to the Kodava community of Karnataka) से संबंध रखती हैं, जबकि विजय तेलुगु हिंदू परिवार (Vijay comes from a Telugu Hindu family) से आते हैं। इसी सांस्कृतिक विविधता को सम्मान देते हुए विवाह समारोह को दो अलग-अलग परंपराओं में संपन्न किया जा रहा है। गुरुवार सुबह तेलुगु विधि से फेरे हुए और शाम को कोडावा रीति से पारंपरिक अनुष्ठान होंगे।

विवाह समारोह में केवल करीबी मित्रों और परिवारजनों को आमंत्रित किया गया। उपस्थित प्रमुख मेहमानों में तेलुगु अभिनेता-निर्देशक राहुल रविंद्रन, फिल्म निर्माता-निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा, अभिनेत्री आशिका रंगनाथ, निर्देशक तरुण भास्कर, अभिनेत्री ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा शामिल रहे। सभी ने बुधवार को आयोजित हल्दी और मेहंदी समारोह में भी भाग लिया था। समारोह में नो फोन पॉलिसी लागू रही, जिससे आयोजन की निजता बनी रही।

हल्दी और मेहंदी की रस्में बुधवार को संपन्न हुई थीं, जिनकी झलक दोनों कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। पीले परिधानों में सजे दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें वायरल हुईं।

शादी के उपलक्ष्य में शाम को डीजे नाइट का आयोजन भी रखा गया है। इसके लिए प्रसिद्ध डीजे गणेश रंगनाथन उदयपुर पहुंच (DJ Ganesh Ranganathan has arrived in Udaipur for this event) हैं। वे देश-विदेश के कई हाई-प्रोफाइल आयोजनों में प्रस्तुति दे चुके हैं।

उदयपुर हाल के वर्षों में सेलिब्रिटी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। इससे पूर्व क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और नुपूर सेनन (cricketer Hardik Pandya and Nupur Sanon) सहित अन्य चर्चित हस्तियों ने भी यहां भव्य समारोह आयोजित किए थे। अरावली की प्राकृतिक सुंदरता, झीलों का आकर्षण और शाही होटल्स की भव्यता इसे विवाह के लिए खास बनाती है।

चार दिनों से उदयपुर में मौजूद यह स्टार कपल 23 फरवरी को अपने वेडिंग डेस्टिनेशन पर पहुंचा था। विवाह पूर्व की पारंपरिक रस्में 23 और 24 फरवरी को जारी रहीं।

Mumbai : बेटी के जन्म को याद कर भावुक हुईं प्रियंका

मुंबई : (Mumbai) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने अभिनय से बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी खास पहचान बनाई है। उनकी हालिया रिलीज...

Explore our articles