spot_img

Bastar : द नक्सल स्टोरी’ का ट्रेलर आया सामने, फिल्म 15 को होगी रिलीज

विपुल अमृतलाल शाह, सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा की अगली फिल्म ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ के लिए एक्साटइमेंट तेज है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तिकड़ी ने पहले द केरल स्टोरी जैसी बेहतरीन फिल्म दी हैं। ऐसे में साथ में ये अब ”बस्तर : द नक्सल स्टोरी” लेकर आ रहे हैं, जिसके दोनों टीजरों और पोस्टर्स ने पहले ही खूब सुर्खियां बनाई है और दर्शकों से प्यार पाया है। ऐसे में अब दर्शक ट्रेलर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

फिल्म के रिलीज की डेट जैसे जैसे नजदीक आ रही है, दर्शकों के बीच इसे देखने के लिए उत्सुकता बढ़ती नजर आ रही है। दर्शकों की उम्मीदों को एक नए स्तर पर लेकर जाते हुए, मेकर्स ने ”बस्तर : द नक्सल स्टोरी ” के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है।

सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म के ट्रेलर में अदा शर्मा को अपने बेजोड़ अंदाज में देखा जा सकता है। दर्शकों को लुभाने वाले सभी एलिमेंट से भरपूर यह फिल्म उन्हे एंटरटेन करने की क्षमता रखती है। द केरल स्टोरी की जबरदस्त सफलता के बाद, टीम एक और डेयरिंग और प्रभावशाली विषय के साथ वापस लौटी है, जिसका ट्रेलर सभी के उम्मीदों पर खरा उतरता नजर आ रहा है।

ट्रेलर में नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों को मारने की दिल दहला देने वाली घटना की झलक है, इसके अलावा इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से जेएनयू में देश के जवानों की मौत का जश्न मनाया जाता है। इंसानों को काटने के सीन से लेकर राष्ट्रगान गाने पर बच्चों को जलाए जाने, राजनीतिक हस्तियों की गोली मारकर हत्या करने और निर्दोष लोगों को फांसी पर लटकाए जाने के सीन्स तक ने इस ट्रेलर को जबरदस्त बना दिया है। फिल्म का ट्रेलर देख कर दर्शक फिल्म को देखने के बेताब है।

ट्रेलर का मुख्य आकर्षण आईपीएस नीरजा माधवन का किरदार है, जिसे बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने निभाया है। अदा ने किरदार में जो पूर्णता और ईमानदारी लाई है, वह उनके किरदार में साफ दिख रही है और इसमें कोई शक नहीं है कि यह एक्ट्रेस का एक और सॉलिड परफॉर्मेस होने जा रहा है। ट्रेलर में मेकर्स ने इस सच्चाई की झलक दी है, जो फिल्म के बड़े पर्दे पर रिलीज होने के साथ ही सामने आने वाली है।

विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स की निर्मित और आशिन ए शाह की सह-निर्मित, ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ सुदीप्तो सेन ने निर्देशित की है और इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म 15 मार्च 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

New Delhi : एयरटेल 65 करोड़ ग्राहकों के साथ बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

नई दिल्ली : (New Delhi) निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Private-sector telecom company Bharti Airtel) ने वैश्विक स्तर पर एक नया कीर्तिमान...

Explore our articles