spot_img

Tokyo : निसान कंपनी के पूर्व अध्यक्ष घोसन के भागने के मामले में दोषी करार दिए गए अमेरिकी नागरिक स्वदेश लौटे

US citizens convicted in the escape of former Nissan company chairman Ghosn return home

तोक्यो: (Tokyo) निसान कंपनी के पूर्व अध्यक्ष कार्लोस घोसन की लेबनान भागने में मदद करने के आरोप में दोषी करार दिए गए अमेरिकी पिता-पुत्र स्वदेश लौट आए हैं। उनके वकील ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पूर्व ग्रीन बेरेट (दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटिश कमांडो का आधिकारिक मुख्यालय) में रहे माइकल टेलर को पिछले साल जुलाई में तोक्यो डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने दो साल की जेल और उनके बेटे पीटर टेलर को एक साल एवं आठ महीने की जेल की सजा सुनाई थी।

उन्हें दिसंबर 2019 में घोसन को भगाने में शामिल एक अपराधी की मदद करने के लिए दोषी करार दिया गया था। घोसन अपने मुआवजे की कम जानकारी देने सहित विभिन्न वित्तीय कदाचार के आरोपों पर मुकदमे का सामना कर रहा है।
टेलर पिता-पुत्र को मई 2020 में मेसाचुसेट्स में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें मार्च 2021 में जापान प्रत्यर्पित किया गया था। हालांकि उन्होंने जापान प्रत्यर्पण का विरोध किया था।अमेरिका और जापान के बीच एक प्रत्यर्पण संधि है, जबकि लेबनान के साथ जापान की कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है। घोसन लेबनानी मूल का फ्रांसीसी-ब्राजीलियाई नागरिक है।

टेलर पिता-पुत्र के वकील पॉल वी. केली ने ईमेल के माध्यम से बताया कि वह उनकी जल्द से जल्द रिहाई के लिए परोल अधिकारियों के संपर्क में थे। पीटर टेलर को पहले ही रिहा कर दिया गया है और वह मेसाचुसेट्स में अपने परिवार के पास लौट आए हैं।जापान के न्याय मंत्रालय ने इस पर टिप्पणी से इनकार किया है। निसान की भी कोई टिप्पणी नहीं आई है।घोसन ने दो दशकों तक निसान मोटर कंपनी की कमान संभाली और उनका कहना है कि वह निर्दोष हैं । उनका कहना है कि वह इसलिए देश छोड़कर भागे क्योंकि उन्हें जापान में निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद नहीं थी।

Explore our articles