spot_img

Tirupati : लड्डू प्रसादम मिलावट मामला : चारों आरोपिताें की कराई गई मेडिकल जांच

तिरुपति : (Tirupati)तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम मिलावट मामले में गिरफ्तार चारों आरोपिताें की मेडिकल जांच शुक्रवार काे स्थानीय रुया अस्पताल में कराई गई है। इसके बाद चाराें काे एसआईटी कार्यालय ले जाया गया, जहां
अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं

गुरुवार रात को कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपित एआर डेयरी के एमडी राजशेखरन, भोलेबाबा डेयरी के पूर्व निदेशकों विपिन जैन, पोमिल जैन और श्रीवैष्णवी डेयरी के सीईओ अपूर्व विनयकांत चावड़ा को पांच दिन की हिरासत में एसआईटी को सौंपने के आदेश दिए थे। इसके चलते शुक्रवार सुबह चारों आरोपितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल के बाद में आरोपितों को तिरुपति स्थित एसआईटी कार्यालय ले जाया गया। यहां एसआईटी के अधिकारी उनसे 18 फरवरी तक पूछताछ करेंगे।

उल्लेखनीय है कि तिरुपति के बालाजी मंदिर के तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) काे प्रसाद के लड्डू बनाने केलिए आपूर्ति किए गए घी की गुणवत्ता की जांच में मिलावट का खुलासा हुआ था।इस मामले में जांच के लिए सुप्रीम काेर्टने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। इस मामले में एसआईटी ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह चाराें आराेपित तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को घी की आपूर्ति करने वाले संस्थाओं से जुड़े हैं।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles