spot_img

Thiruvananthapuram : केरल में अज्ञात व्यक्तियों ने केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन के घर की खिड़की का शीशा तोड़ा

तिरुवनंतपुरम: (Thiruvananthapuram) केरल के तिरुवनंतपुरम में अज्ञात बदमाशों ने केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के आवास को कथित तौर पर निशाना बनाया और इसकी खिड़की का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि मुरलीधरन के उल्लूर में स्थित आवास में पार्किंग स्थल की खिड़की का शीशा तोड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार उनके कार्यालय के कर्मचारियों को आज पूर्वाह्न 11 बजे खिड़की का शीशा टूटा हुआ मिला और सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंचे।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें मौके से खून के धब्बे मिले हैं।उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने और उनकी मंशा का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles