तिरुवनंतपुरम: (Thiruvananthapuram) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan) ने शुक्रवार को अनुभवी राजनेता शरद यादव को देश का समाजवादी प्रतीक बताया और कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है।यादव का बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘शरद यादव लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए दृढ़ रहने वाले समाजवादी राजनीति के प्रतीक थे। उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना है।’’


