spot_img

Thiruvananthapuram : तिरुवनंतपुरम में भीषण आग से इमारत जलकर खाक

तिरुवनंतपुरम : केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के वजुथकौड में एक व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इमारत में बनी एक दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

पुलिस ने बताया कि दमकल की कई गाड़ियां और कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं।

उन्होंने बताया कि आसपास के घरों और अन्य इमारतों से लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles