spot_img

THANE : उड़ानपुल से गिरकर दो बाइक सवार की मौत

ठाणे : ठाणे के कैसर मिल उड़ानपुल पर तेज गति से जा रहे बाइक सवार का नियंत्रण छूट गया, इस कारण बाइक पुल के सुरक्षा दीवार से टकराई और वह नीचे जा गिरा। बाइक चालक और उसके पीछे बैठा व्यक्ति भी नीचे आ गिरा। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। यह हादसा मंगलवार को सवेरे 3:30 बजे के करीब हुआ है।
जानकारी के अनुसार मृतक बाइक सवार का नाम प्रतीक विनोद मोरे है। जो ठाणे के लोकमान्य नगर का निवासी है। जबकि दूसरे मृतक का नाम राजेश बेचन प्रसाद गुप्ता बताया गया है। जो उल्हासनगर का निवासी है । उपलब्ध जानकारी के अनुसार ये दोनों टीवीएस कंपनी की बाइक पर सवार हो माजीवाड़ा से ठाणे रेलवे स्टेशन की ओर जाने के लिए निकले। कैसर मिल उड़ानपुल से जाते समय बाइक की रफ्तार बहुत अधिक थी, इससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उड़ानपुल से नीचे आ गिरा। बाइक के साथ ही प्रतीक और राजेश भी गिरा। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब इस बात की जानकारी राबोडी पुलिस को मिली, तो वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस में उठाया और उसे स्थानीय सिविल अस्पताल भेजा गया। जांच पड़ताल के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

New Delhi : ईडी के छापे पर ममता बनर्जी को इतनी घबराहट क्योंः भाजपा

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (Enforcement Directorate) की छापेमारी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles