spot_img

THANE : टीएमसी ने बनाया संपत्ति कर वसूली का कीर्तिमान
ठाणे मनपा के इतिहास में 591 करोड़ की हुई वसूली

ठाणे : ठाणे महानगरपालिका प्रशासन ने वर्ष 2023 के जनवरी माह के अंत तक 591 करोड संपत्ति कर वसूली की। यह वसूली ठाणे मनपा के इतिहास में कीर्तिमान है । अभी 2 महीने बाकी है। नागरिकों से आग्रह किया गया है बकाया करों की अदायगी वे करें। इन बातों का जिक्र करते हुए ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने ठाणे मनपा की टीम को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी है । साथ ही करदाताओं से आग्रह किया है कि वह बकाया करों को समय रहते जमा करें। विदित हो कि जब से ठाणे मनपा आयुक्त का पदभार अभिजीत बांगर ने संभाला है तब से ही समय-समय पर संपत्ति कर विभाग के अधिकारियों से बैठक कर उनका मार्गदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने योग्य नियोजन की रूपरेखा भी तैयारी की । नागरिकों के लिए संपत्ति कर भरना आसान बनाने के लिए शनिवार, रविवार और छुट्टी के दिन भी महानगरपालिका के तमाम प्रभात कर्यालय खुले रखे गए थे। बांगर के आवाहन को ठाणे के नागरिकों ने अच्छा प्रतिसाद दिया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 110 करोड अधिक संपत्ति कर कि वसूली संभव हो पाई है।
31 जनवरी तक ठाणे मनपा 591 करोड़ संपत्ति कर वसूली
बताया गया है कि 31 जनवरी 2023 तक ठाणे मनपा 591 करोड़ संपत्ति कर की वसूली की है। जो गत वर्ष की तुलना में 110 करोड़ अधिक है। चालू वर्ष में उथलसर प्रभाग समिती से 39.88 करोड, नौपाडा-कोपरी प्रभाग समिती से 72.26 करोड, कळवा प्रभाग समिती से 20.46 करोड, मुंब्रा प्रभाग समिती से 24.31 करोड, दिवा प्रभाग समिती से 26.78 करोड, वागळे इस्टेट प्रभाग समिती से 19.53 करोड, लोकमान्य-सावरकरनगर प्रभाग समिती से 22.99 करोड, वर्तकनगर प्रभाग समिती से 84.65 करोढ, माजिवडा-मानपाडा प्रभाग समिती से 206.37 करोड व मुख्यालय से 75.66 करोड संपत्ति कर की वसूली की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles