spot_img

THANE : आग लगने की हुई तीन घटनाएं

ठाणे : ठाणे शहर में मध्य रात्रि में जहां एक चार पहिया वाहन में आग लगी, तो वही एसी यूनिट में आग लगी तथा मुंब्रा में विद्युत मीटर बॉक्स में आग लगने की घटना हुई।
ठाणे के लोकपुरम स्कूल के सामने, हिरानंदानी मेडोस, वसंत विहार, ठाणे में होंडा मोबिलिओ चार पहिया वाहन में आग लगी। बाद में दमकल विभाग ने आग बुझाई। आग लगने की दूसरी घटना घोड़बंदर रोड पर तुलिप इमारत, साईबाबा विहार कॉम्प्लेक्स, आनंद नगर, घोडबंदर रोड, ठाणे में घटी। इस इमारत की छठी मंजिल पर रहने वाले संजय कुमार नायडू के एसी के आउटडोर यूनिट में आग लग गई। दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर आग को बुझाया। जबकि मुंब्रा परिसर के शबनम कॉलनी, अंबर हॉस्पिटल समीप, कौसा, मुंब्रा स्थित शबनम कॉलनी के “ए” विंग इमारत के तल मजले पर स्थित मीटर बॉक्स रूम में आग लगी। इस पर भी टोरेंट कंपनी और दमकल विभाग ने मिलकर नियंत्रण पाया। आग लगने के उक्त हादसों में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ना ही कोई प्रभावित हुए।

Explore our articles