spot_img

Thane : बंद घर में छह लाख की चोरी

ठाणे : ठाणे के वर्तकनगर में रहने वाले वेंकटेश्वर वसंतराव वेदपाठक के घर से अज्ञात अपराधियों ने छह लाख 30 हजार की चोरी कर ली है। इस घटना को लेकर वर्तक नगर पुलिस थाने में मामले दर्ज किया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरियादी वेंकटेश्वर वसंतराव वेदपाठक (53) अपना घर बंद कर किसी काम के निमित्त बाहर गया हुआ था। इसी मौके का फायदा उठाकर अज्ञात अपराधियों ने उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर का लॉकर तोड़कर कपाट में रखे सोने और चांदी के आभूषण के साथ ही कैश भी चोर ले गए। काम कर जब फरियादी वापस अपने घर आया, तो उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी मिली। उन्होंने वर्तक नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक पीएम कोकाटे कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस को अभी तक किसी भी तरह का सुराग नहीं लगा है। लेकिन कहा गया है कि जल्द ही अपराधी पुलिस की पकड़ में आएंगे।

महिला ने की चार लाख की जालसाजी

ठाणे। ठाणे के वर्तकनगर में रहने वाले विनीत वसंत शिंदे नामक एक व्यक्ति से सोशल मीडिया के माध्यम से अज्ञात महिला ने चार लाख से अधिक की आर्थिक जालसाजी की। इसको लेकर वर्तकनगर पुलिस थाने में मामले दर्ज कराए गए हैं। पुलिस का कहना है कि विनीत वसंत शिंदे से एक अज्ञात महिला ने संपर्क साधा और उसे बताया गया कि वह ग्लोबल डिजिटल कंपनी की मैनेजर है। उन्होंने बताया कि यदि वे इसी तरह की नौकरी करने को इच्छुक है, तो उन्हें नौकरी मिल सकती है। उस महिला ने फरियादी का विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसने एक मैसेज भी भेजा। विनीत को मैसेज भेज कर उस महिला ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने को कहा। इसके साथ ही उस महिला ने फरियादी को बताया कि यदि वे उनकी कंपनी के प्रोडक्ट बेचेंगे, तो उन्हें अच्छा खासा लाभ मिलेगा। इसके बाद उस महिला ने चार लाख की आर्थिक जालसाजी फरियादी विनीत शिंदे के साथ की। शिंदे ने इसकी शिकायत वर्तकनगर पुलिस थाने में की है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Mumbai : रत्नागिरी जिले में आग से निजी बस जलकर राख, 30 यात्री बाल-बाल बचे

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के संगमेश्वर तहसील में पुणे-रत्नागिरी हाइवे (Pune-Ratnagiri Highway) पर शुक्रवार को सुबह अचानक आग लगने से एक...

Explore our articles