
ठाणे : ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने ठाणे पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह के निर्देश पर 5 पुलिस परिमंडलों में ऑल आउट अभियान चलाया गया। ऑल आउट अभियान 15 घंटे चला। इस दौरान 129 मामले दर्ज कर पुलिस ने 116 अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं ठाणे की यातायात पुलिस ने भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर 8:30 लाख दंड की वसूली की। जानकारी के अनुसार ठाणे पुलिस आयुक्तालय की हद बढ़ रहे अपराधों पर नियंत्रण लगाने हेतु पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे से शनिवार सवेरे 1:00 बजे तक ऑल आउट अभियान चलाया। ऑल आउट ऑपरेशन के तहत ठाणे के पांचों पुलिस परिमंडलों में एक हजार 277 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने भाग लिया। ऑल आउट ऑपरेशन के दौरान 129 मामले दर्ज हुए। वहीं पुलिस ने कार्रवाई कर 116 लोगों को गिरफ्तार भी किया। ऑल आउट ऑपरेशन को अच्छी खासी सफलता मिलने की बात कही गई है। दूसरी ओर इसी अवधि के दौरान ठाणे यातायात पुलिस द्वारा भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी ऑल आउट ऑपरेशन उक्त अवधि के दौरान चलाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की गई। यातायात विभाग के पुलिस आयुक्त डॉ विनय कुमार राठौर के मार्गदर्शन में इस ऑपरेशन को यातायात विभाग के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अंजाम दिया। ऑपरेशन अभियान के तहत दोषी वाहन चालकों से 8 लाख 59 हजार 403 रुपए दंड की वसूली की गई।
ठाणे पुलिस ने ठाणे, भिवंडी, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, अंबरनाथ पुलिस परिमंडलों में शुक्रवार की रात्रि 9 बजे से शनिवार सवेरे 1:00 बजे तक ऑल आउट ऑपरेशन अभियान चलाया । ऑल आउट ऑपरेशन में 223 पुलिस अधिकारी और एक हजार 54 पुलिसकर्मी शामिल हुए। इन पुलिसकर्मियों की मदद से तड़ीपार अपराधी, फरार आरोपी, जुआ के अड्डे, अवैध अस्त्र शास्त्र रखने वालों के खिलाफ 129 मामले दर्ज कर पुलिस ने 116 लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि कांबिंग ऑपरेशन के दौरान सर्वाधिक कार्रवाई अवैध कारोबारियों के खिलाफ हुई वही सर्वाधिक गिरफ्तारी दारूबंदी के अंतर्गत की गई। साथ ही कई फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया । कुल मिलाकर कांबिंग ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा।


