spot_img

THANE : ठाणे मनपा कर्मचारियों को मिलेगा सातवां वेतन आयोग

नगर विकास विभाग के अवर सचिव पांडे ने लिखा ठाणे मनपा प्रशासन को पत्र

ठाणे : ठाणे महानगरपालिका में अपनी सेवा देने वाले कर्मचारियों को जल्द ही सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। वेतन श्रेणी और पे ग्रेड आदि के मामले सुलझा लिए गए हैं। इतना ही नहीं नगर विकास विभाग के अवर सचिव निकिता पांडे ने इस बावत ठाणे मनपा प्रशासन को पत्र भी भेजा है । राज्य शासन के इस निर्णय से कर्मचारियों में जहां खुशी है।। वही ठाणे मनपा में सेवारत कर्मचारियों ने म्युनिसिपल लेबर यूनियन के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके लगातार पाठपुरावे के कारण उन्हें सातवें वेतन आयोग का अपेक्षित लाभ मिलने जा रहा है। यह क्षण खुशी का क्षण है।ठाणे महानगरपालिका कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग पर आधारित वेतनश्रेणी देने का आदेश ठाणे के औद्योगिक न्यायालय के न्यायमूर्ति माननीय पाटिल के दिए गए निर्देशानुसार निर्धारित वेतन और पे ग्रेड के अनुसार सातवां वेतन पर आधारित वेतनश्रेणी देने की मांग कामगार नेता और म्युनिसिपल लेबर यूनियन के अध्यक्ष रवि राव ने थी थी। लेकिन राज्य सरकार के निर्देशानुसार कर्मचारियों के ग्रेड पे में कमी कर शासन समकक्ष वेतन श्रेणी लागू करने की प्रक्रिया ठाणे मनपा प्रशासन ने शुरू की थी। म्युनिसिपल लेबर यूनियन ने इसके खिलाफ औद्योगिक न्यायालय की शरण ली। जिस कारण प्रशासनिक निर्णय को स्थगित मिली। इसके बाद प्रशासन ने यूनियन की मांग के अनुसार वेतन श्रेणी लागू करने का प्रस्ताव दिनांक 28.9 .2022 को राज्य सरकार को प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलकर कामगारों के वेतन में कमी नहीं करने का आग्रह किया
इस मामले में यूनियन अध्यक्ष रवि राव और यूनियन उपाध्यक्ष मोहन तिवारी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलकर कामगारों के वेतन में कमी नहीं करने का आग्रह किया था। माननीय मुख्यमंत्री शिंदे ने इस मामले में सकारात्मक भूमिका पर अमल की बात कही थी। सीएम शिंदे की सकारात्मक भूमिका के कारण 14 नवंबर 2022 नगर विकास विभाग के अवर सचिव निकिता पांडे ने ठाणे महानगरपालिका को पत्र भेज कर छठे वेतन आयोग की विद्यमान वेतनश्रेणी व ग्रेड पे संरक्षित कर नई वेतनश्रेणी लागू करने का निर्देश दिया है। इन बातों की जानकारी देते हुए यूनियन उपाध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि कामगारों को न्याय दिलाना यूनियन का पहला लक्ष्य है। इस निर्णय के कारण मान्यता प्राप्त म्युनिसिपल लेबर यूनियन के लगातार पाठपुरावे के कारण संभव हो पाया है । इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी और उत्साह का वातावरण है। यूनियन अध्यक्ष रवि राव और उपाध्यक्ष मोहन तिवारी ने इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रति आभार व्यक्त किया है। वही इसको लेबर यूनियन सचिव चेतन आंबोणकर ने बताया कि यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के लगातार पाठपुरावे के कारण ही यह संभव हो पाया है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles