
जिलाधिकारी कार्यालय में आपदा प्रबंधन कक्ष शुरू
ठाणे : (Thane) दुनिया भर में युद्ध जैसे हालात को देखते हुए ईंधन और घरेलू गैस (domestic gas) की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए ठाणे जिला प्रशासन (Thane District Administration) ने जिलाधिकारी कार्यालय में आपदा प्रबंधन कक्ष शुरू किया है। जिला आपूर्ति कार्यालय की ओर से नियंत्रण कक्ष के लिए मोबाइल नंबर 9372338827 और दूरभाष नंबर 022-25301740 जारी किया गया है।
गैस की आपूर्ति सामान्य, घबराकर बुकिंग न करें
तेल कंपनियों (Oil companies) ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी गैस (domestic LPG gas) की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। इसलिए जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की कमी की अफवाहों में आकर बिना वजह गैस सिलेंडर की अग्रिम बुकिंग न करें। जिला प्रशासन ने मीडिया, नागरिकों, गैस उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि किसी भी शिकायत, संदेह या जानकारी के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें, ताकि गलतफहमियों को समय रहते दूर किया जा सके।


