
ठाणे : मुंबई की ओर तेज गति से जा रहे टेंपो चालक का नियंत्रण वाहन पर से छूट गया । जिस कारण यह टेंपो ठाणे के नितिन कंपनी ब्रिज के समीप पलट गया । रास्ते पर टेंपो के पलट जाने के कारण सड़क जाम की समस्या पैदा हो गई।
यह घटना मंगलवार को 9:05 में सवेरे हुई। जैसे ही मनपा आपत्ति व्यवस्थापन कक्ष को इसकी जानकारी मिली, वहां संबद्ध अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे । यातायात पुलिस भी उस समय उपस्थित रही। बीच सड़क पर पलटे टेंपो को रास्ते से हटाया गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हो पाई। मालवण तड़का होटल के समीप, रिद्धि सिद्धि बिल्डिंग के समीप लुईस वाडी ठाणे पश्चिम ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर नितिन कंपनी ब्रिज के समीप तीन टन प्लास्टिक लेकर टेंपो मुंबई की ओर निकला था। यह टेंपो भिवंडी से निकलने के बाद ठाणे शहर होते हुए मुंबई के गोरेगांव जाने वाला था। लेकिन ठाणे में नितिन कंपनी ब्रिज के समीप टेंपो एकाएक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बाद में हायड्रा मशीन के सहयोग से पलटे टेंपो को बीच सड़क पर से हटाया गया।


