spot_img

THANE : हर हर महादेव मामले में कूदे शिंदे गुट

ठाणे : हर हर महादेव फिल्म (Har Har Mahadev Movie) को लेकर हो रहे विरोध (Protest) और बयानबाजी (Rhetoric) के साथ ऐतिहासिक महापुरुषों पर बन रही फिल्मों को लेकर उठे विवाद में अब शिंदे गुट (Shinde Faction) के नेता भी कूद पड़े है। विधायक प्रताप सरनाईक ने राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे से मांग की है कि ऐसी फिल्मों के लिए इतिहासकारों की एक समिति गठित की जाए। किसी भी ऐतिहासिक फिल्मों को इस समिति की हरी झंडी के बाद ही प्रदर्शित किया जाए। जबकि बालासाहेब की शिवसेना के प्रवक्ता और पूर्व महापौर नरेश म्हस्के ने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कहा कि जब बॉलीवुड के लोग फिल्मों से इतिहास को नष्ट कर फ़िल्में प्रदर्शित करते है तो यही विरोध करने वाले नेता चुप रहता है। म्हस्के ने कहा कि जब हिंदी निर्देशक तानाजी, बाजीराव, काशीबाई, तानाजी की पत्नी, झांसी की रानी, पेशवा, पद्मावती को अपनी फिल्म चलाने के लिए नृत्य करते हैं, तो इतिहास का प्यार कहां जाता है?

Explore our articles