
ठाणे : (Thane) सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों और कर्मचारियों ने ठाणे शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने में अहम भूमिका निभाई है। ये अधिकारी-कर्मचारी वर्षों से ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्य भावना के साथ मनपा की सेवा करते रहे हैं। मेयर शर्मिला पिंपलोलकर (Mayor Sharmila Pimpolkar) ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की। ठाणे मनपा की सेवा से तय आयु सीमा के अनुसार सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान समारोह स्वर्गीय नरेंद्र बल्लाल हॉल (Late Narendra Ballal Hall) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी मेयर कृष्णा पाटिल, एडिशनल कमिश्नर संदीप मालवी और प्रशांत रोडे, डिप्टी कमिश्नर जी.जी. गोदापुरे (Deputy Mayor Krishna Patil, Additional Commissioners Sandeep Malvi and Prashant Rode, Deputy Commissioner G.G. Godapure) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मेयर ने सेवानिवृत्ति को अंत नहीं बल्कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत बताया और विभिन्न विभागों के कुल 36 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मान चिन्ह और बुके देकर सम्मानित किया गया।


