
ठाणे : धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से सामाजिक स्तर पर आपसी सद्भाव का माहौल बनता है । ऐसे आयोजन में हर वर्ग के लोग भाग लेते हैं । इस तरह कहा जाए, तो धार्मिक अनुष्ठान समाज को जोड़ने का काम भी करता है। ऐसे ऐसी आशा व्यक्त करते हुए सुंदरकांड पाठ के आयोजकों ने बताया कि समाज में ऐसे धार्मिक आयोजनों की सख्त आवश्यकता है । ऐसे आयोजनों से सामाजिक शक्ति में मजबूती आती है। और वह आपसी भेदभाव को कम करने का भी काम करता है। ब्राह्मण विकास सेवा संघ दिवा द्वारा ऊं. म्हातार्डेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने उक्त धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। हुए उक्त सुंदरकांड पाठ में दूर – दराज के लोगों सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सुंदरकांड उपरांत भजन संध्या का आयोजन किया गया। उक्त सुंदर काण्ड पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमर नाथ मिश्र, दयाशंकर तिवारी, रमाकांत पांडेय, दिनेश मिश्र, काशी मिश्र, राघुबेंद्र मिश्रा, सन्तोष तिवारी, मिथलेश, एच पी पांडेय, रामू मिश्रा, जय मिश्रा, राज मिश्रा, चंदन मिश्रा आदि लोगों ने विशेष सहयोग दिया। जिससे समूचा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। इसके बाद आए हुए लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया। उक्त धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ब्राह्मण विकास सेवा संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील दूबे, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अंगद दूबे, अनुराग मिश्रा, संजय मिश्रा, अमित मिश्रा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन अजय मिश्रा, आलोक मिश्रा एवं मनोज पाण्डेय के संयोजन में किया गया था। इस दौरान ब्राह्मण विकास सेवा संघ दिवा के सभी सम्मानित पदाधिकारी व भक्तगण मौजूद थे।


