spot_img
HomelatestTHANE : कर वसूली का कीर्तिमान, ठाणे मनपा के नाम500 करोड़ की...

THANE : कर वसूली का कीर्तिमान, ठाणे मनपा के नाम
500 करोड़ की हुई वसूली

ठाणे : ठाणे मनपा प्रशासन ने वर्ष 2022-23 के दौरान 500 करोड़ से अधिक के करों की वसूली कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जबकि पिछले आर्थिक वर्ष के दौरान केवल 350 करोड़ रुपए की ही कर वसूली हो पाई थी। जब से अभिजीत बांगर ने ठाणे मनपा आयुक्त का पदभार संभाला है, तब से उन्होंने कर वसूली को विशेष प्राथमिकता दी और इसके लिए अधिकारियों और मनपा कर्मियों को भी प्रोत्साहित किया और उसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं।
ठाणे मनपा प्रशासन की इस उपलब्धि के लिए मनपा आयुक्त बांगर ने अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना तो की ही है, साथ ही उन्होंने ठाणेकरों के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि यदि बकाए कर वसूली को लेकर मनपा प्रशासन को सहयोग मिलता रहा, तो इससे भी बेहतर आर्थिक परिणाम सामने आएंगे। ऐसा उनका निजी विश्वास है। ठाणे शहर के नागरिकों के प्रति उन्होंने विशेष आभार व्यक्त किया है। कहा है कि बिना उनके सहयोग के इस कीर्तिमान को नहीं बनाया जा सकता था। जो सपना था वह संभव हुआ। यह बड़ी उपलब्धि है। इसे शब्दों में भी व्यक्त नहीं किया जा सकता है।
गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2022-23 आर्थिक वर्ष में 150 करोड़ रुपए की अधिक कर वसूली हुई है। ठाणे मनपा आयुक्त बांगर ने इन बातों की जानकारी देते हुए बताया है कि अब भी नागरिकों के पास बकाया है । ऐसे नागरिकों की भारी संख्या है। जिन्होंने अब तक विभिन्न करों की अदायगी नहीं की है। फिर भी यह उपलब्धि मनपा प्रशासन को प्रोत्साहित करने जैसा है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता।


कहा गया है कि जिन नागरिकों ने करों की अदायगी नहीं की है। वह उसकी अदायगी आसान तरीके से कर सकते हैं। उन्हें पर्याप्त समय की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इतना ही नहीं उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर करकी अदायगी करने पर विशेष रियायत की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नागरिकों से आवाहन किया गया है कि इस रियायत का लाभ अवश्य लें और बकाया करों के भार से मुक्ति पाने हेतु निजी पहल करें। नागरिकों के इस योगदान से शहर के विकास को एक नई गति मिलेगी ।आर्थिक उपलब्धता के बिना शहर के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसी बात बांगर ने कही है।
अब बात जहां तक करों की वसूली का करें तो उसमें, उथलसर से– 34.43 करोड़ ,नौपाडा कोपरी से– 63.14 करोड़, कलवा से- 16.94 करोड़, मुंब्रा से – 19 .05 करोड़, दिवा से- 19 .03 करोड़, वागलें इस्टेट से – 16 .55 करोड़, लोकमान्य सावरकर से–19 .10 करोड़, वर्तकनगर से – 77 .46 करोड़ और माजिवडा मानपाडा प्रभाग समिति से– 173 .98 करोड़ की कर वसूली हुई है। वही ठाणे महापालिका मुख्यालय से – 62 .43 करोड़ की कर वसूली हुई। इस तरह कुल कर वसूली चालू वर्ष के दौरान 502 .12 करोड़ पर पहुंचा। जो बड़ी आर्थिक उपलब्धि ठाणे मनपा प्रशासन के लिए माना जा रहा है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर