
ठाणे : ठाणे में ऑटो रिक्शा का रिकेलिब्रेशन काफी धीमी गति से हो रहा है । जो चिंता का विषय है। एक अक्टूबर से रिक्शा-टैक्सी किराया वृद्धि लागू होने के बाद ठाणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा कुल 86 हजार 891 ऑटोरिक्शा में से केवल 2 हजार 448 ऑटोरिक्शा का ही रिकेलिब्रेशन किया गया हैं।
इससे साफ़ पता चलता है कि ऑटो रिक्शा का मीटर रिकेलिब्रेशन बहुत ही धीमी गति से हो रही है। हालांकि, क्षेत्रीय परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत मीटर निर्माताओं द्वारा मीटर में लगने वाली चिप उपलब्ध न होने का कारण बताया है। रिकेलिब्रेशन न हो पाने की वजह से ठाणे में दौड़ने वाले ऑटो रिक्शा के मीटर में पुराना किराया ही दिखा रहा है। जबकि रिक्शा चालक नए दर के अनुसार यात्रियों से किराया वसूल रहे है। जिसके कारण यात्री व ऑटो रिक्शा चालक के बीच विवाद बढ़ गया है।
राज्य सरकार ने ऑटो रिक्शा किराए में 2 रुपए की वृद्धि की है। राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद ठाणे क्षेत्रीय परिवहन विभाग द्वारा ऑटोरिक्शाओं के मीटर में 2 रुपए की वृद्धि करने के लिए मीटर रिकेलिब्रेशन का काम शुरू किया है। 1 अक्टूबर, 2022 से मीटर रिकेलिब्रेशन का कार्य आरटीओ शुरू कर दिया गया है। ऑटोरिक्शाओं में नया किराया सेट करने के लिए रिकेलिब्रेशन की प्रक्रिया की जा रही है। अब तक ठाणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के क्षेत्र में 86 हजार 891 ऑटो रिक्शा में से सिर्फ 2 हजार 448 ऑटोरिक्शाओं को ही रिकैलिब्रेट किया गया है


