Thane: अमृत महोत्सव पर कार्यक्रमों की बारिश

0
216

ब्रास बैंड के साथ निकली तिरंगा यात्रा

ठाणे : ठाणे शहर में आज स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के निमित्त भाजपा और विश्वास सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य आकर्षण ब्रास बैंड रहा। उत्साह के साथ नागरिक इस रैली में सहभागी हुए। ठाणे मनपा में भाजपा के पूर्व गटनेता संजय वाघुले के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा का आयोजन ठाणे शहर के नौपाड़ा परिसर से लेकर ठाणे रेलवे स्टेशन पर किया गया। वही स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के निमित्त ठाणे शहर के अन्य भागों में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन भाजपा की ओर से किए गए।
इन बातों की जानकारी देते हुए विश्वास सामाजिक संस्था के अध्यक्ष संजय वाघुले ने बताया कि इस समय ठाणे शहर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा की ओर से विविध आयोजन किए जा रहे हैं । उसी के तहत आज तिरंगा यात्रा ठाणे शहर में निकाली गई। ठाणे के नौपाड़ा परिसर में निकली यह तिरंगा यात्रा को स्थानीय नागरिकों का भारी प्रतिसाद मिला। जबकि नौपाड़ा परिसर के हर घरों में तिरंगा लहराने के लिए भाजपा अभियान चला रही है। जिसे अच्छा प्रतिसाद मिला है।
भाजपा और विश्वास सामाजिक संस्था के अध्यक्ष व पूर्व नगरसेवक संजय वाघुले भाजयुमो के कोकण सह संयोजिका
कु. वृषाली वाघुले की ओर से ठाणे रेलवे स्टेशन के बाहर आज भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्रास बैंड की धुनों पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी हो रही थी। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के ठाणे शहर अध्यक्ष व विधायक निरंजन डावखरे विधायक संजय केलकर, सचिव जयेंद्र कोली के साथ ही भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा शैक्षणिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सचिन बी मोरे की अगुवाई में मल्हार टॉकीज के सामने विद्यार्थियों की प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें आरजे ठाकुर महाविद्यालय, आदर्श इंग्लिश स्कूल, भारतरत्न इंदिरा गांधी शाळा के विद्यार्थी शामिल हुए। इस प्रभात फेरी में भाजपा शहर अध्यक्ष डावखरे, विधायक संजय केळकर, पूर्व नगरसेवक सुनेश जोशी, सुजय पतकी, डॉ. राजेश मढवी आदि सहभागी हुए। वही बसंत बिहार के महाडा परिसर में विक्रम चव्हाण की ओर से बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में विधायक डावखरे भी शामिल हुए। जबकि डावखरे और केलकर के हाथों ठाणे सिविल अस्पताल में रोगियों के बीच फलों का वितरण किया गया। इस तरह ठाणे शहर में तिरंगा यात्रा के दौरान आज विविध कार्यक्रमों का आयोजन भाजपा की ओर से शहर में किया गया।