spot_img

THANE : 19.6 लाख रुपये की मेफेड्रोन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे : ठाणे जिले में पुलिस ने 54 वर्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 19.6 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन जब्त की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, 21 जनवरी को काशमीरा इलाके में गश्त के दौरान पुलिस के मादक पदार्थ रोधी इकाई के अधिकारियों ने एक व्यक्ति को मंदिर के पास संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति पुलिसकर्मियों को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस ने पालघर जिले के नालासोपारा इलाके के रहने वाले आरोपी फहीम करीम खान के कब्जे से 98 ग्राम मेफेड्रोन जब्त की। इसमें कहा गया है कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, (एनडीपीएस) के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी को मेफेड्रोन कहां से मिली और वह इसे किसको बेचना चाहता था।

Mumbai : महापौर रितु तावड़े ने किया राजावाड़ी अस्पताल का औचक निरीक्षण

मुंबई : (Mumbai) मुंबई की महापौर रितु तावड़े (Mumbai Mayor Ritu Tawde) (Rajawadi Hospital in Ghatkopar) पहुंची और अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles