spot_img

Thane: ठाणे में कोविड-19 का एक नया मामला दर्ज, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25

ठाणे:(Thane) महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Thane district of Maharashtra) में कोविड-19 महामारी का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 7,47,439 हो गई।

बुधवार को एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामले का पता मंगलवार को चला। स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक जिले में कोविड का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 25 है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मंगलवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई और जिले में कोविड महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 11,969 पर स्थिर रही।

उन्होंने कहा कि अब तक 7,36,213 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles