spot_img

THANE : महाराष्ट्र के ठाणे में नवजात बच्ची मृत मिली

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में एक नवजात बच्ची मृत पाई गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि एक राहगीर ने मंगलवार को भिवंडी शहर के खोनी गांव में एक कारखाने के पीछे झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटा शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
अधिकारी ने कहा कि निजामपुरा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318 के तहत शव को गुप्त तरीके से ठिकाने लगा कर जन्म छिपाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles