
ठाणे: (Thane) महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Thane district of Maharashtra) के एक गांव में एक नवजात बच्ची मृत पाई गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने कहा कि एक राहगीर ने मंगलवार को भिवंडी शहर के खोनी गांव में एक कारखाने के पीछे झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटा शव देखकर पुलिस को सूचना दी।अधिकारी ने कहा कि निजामपुरा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318 के तहत शव को गुप्त तरीके से ठिकाने लगा कर जन्म छिपाने का मामला दर्ज किया है।पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


