
ठाणे : (Thane) मनपा सभागृह नेता पद पर शिवसेना के हनुमंत जगदाले और विरोधी दल के नेता पद पर राकांपा के अशरफ शानू पठान (Hanumant Jagdale of the Shiv Sena was appointed as the Municipal House Leader and Ashraf Shanu Pathan of the NCP was appointed as the Leader of the Opposition) की नियुक्ति की गई। महापौर शर्मिला पिंपलोलकर (Mayor Sharmila Pimpolkar) ने इसकी घोषणा महासभा में की। इस अवसर पर उपमहापौर कृष्णा पाटील, मनपा आयुक्त सौरभ राव, अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी और प्रशांत रोडे, तथा मनपा सचिव मनीष जोशी उपस्थित थे। महापौर और आयुक्त ने दोनों नेताओं को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।


