spot_img

Thane : ठाणे खाड़ी का विधायक संजय केलकर ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण


Thane: MLA Sanjay Kelkar Inspects Thane Creek with Officials

ठाणे : (Thane) ठाणे की खाड़ी (Thane Creek) में पिछले 50 वर्षों से जमा कीचड़ (गाद) को हटाने के लिए अब प्रशासन ने कमर कस ली है। कलवा पुल से सिडको क्षेत्र तक फैली इस समस्या के समाधान के लिए विधायक संजय केलकर (MLA Sanjay Kelkar) ने मैरीटाइम बोर्ड (Maritime Board) के अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। ठाणे के सिडको से कलवा पुल (Thane’s CIDCO area and the Kalwa Bridge) के बीच स्थित खाड़ी में पिछले 50 वर्षों से गाद (कीचड़) जमा है। गाद जमा होने के कारण खाड़ी की गहराई और चौड़ाई कम हो गई है, जिससे हाई टाइड (ज्वार) के समय समुद्र का पानी और कीचड़ सड़कों पर फैल जाता है। विधायक संजय केलकर ने इसे गंभीरता से लेते हुए मैरीटाइम बोर्ड के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

बदबू और बीमारियों से मिलेगी निजात
स्थानीय नगरसेविका नम्रता कोली और उषा वाघ (Local corporators, Namrata Koli and Usha Wagh) ने इस संबंध में विधायक को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने बताया कि खाड़ी में जमा कचरे और गाद के कारण पूरे क्षेत्र में असहनीय बदबू फैली रहती है, जिससे निवासियों को त्वचा संबंधी और सांस की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ हटने से पानी की निकासी सुगम होगी और स्वच्छता बढ़ेगी।

सुरक्षा दीवार और सौंदर्यीकरण
निरीक्षण के दौरान केवल गाद हटाने पर ही नहीं, बल्कि खाड़ी के किनारों को सुरक्षित बनाने पर भी चर्चा हुई। योजना के तहत खाड़ी के पास एक सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा और क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, ताकि यह नागरिकों के लिए एक बेहतर स्थान बन सके। विधायक केलकर ने मैरीटाइम बोर्ड के अधिकारियों के साथ तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने खाड़ी की सफाई और सुरक्षा दीवार के प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इस मौके पर जयेंद्र कोली, विशाल वाघ और आरिफ बडगुजर (Jayendra Koli, Vishal Wagh, and Arif Badgujar) सहित अन्य स्थानीय नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे। मानसून के दौरान ठाणे में जलभराव एक बड़ी समस्या होती है। यदि खाड़ी से गाद समय पर हटा ली जाती है, तो बारिश के पानी की निकासी तेजी से होगी और आसपास की बस्तियों में पानी भरने का खतरा कम हो जाएगा।

Explore our articles