spot_img
Homecrime newsTHANE : चार लाख का एमडी पाउडर बरामददो आरोपी हुए गिरफ्तार

THANE : चार लाख का एमडी पाउडर बरामद
दो आरोपी हुए गिरफ्तार

ठाणे : ठाणे पुलिस को गुप्त जानकारी मिली की मुंब्रा वाय जंक्शन पर एमडी नारकोटिक्स की बिक्री करने दो लोग आने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछा का दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 4 लाख 23 हजार 500 रुपए का माल बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 107 ग्राम एमडी नशीला पाउडर, एक अग्नेयास्त्र और 9 जीवित कारतूस के साथ ही तीन चापर भी बरामद हुए। जानकारी के अनुसार मुंब्रा बाय जंक्शन पर अपराध अन्वेषण शाखा की यूनिट 1 ने जाल बिछाया। खबरी से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपियों को धर दबोचने के लिए सतर्क थी।कुछ देर के बाद वाय जंक्शन पुल के नीचे, मुंबा शिलफाटा रोड, मुंब्रा, ठाणे से आरोपी अभिषेककुमार गुप्तेश्वर महतो,(३२), निवासी. रूम नंबर २, ओम साई लिला चाल, विष्णु पाटील नगर, टाटा पॉवर रोड, साबे गांव, दिवा पुर्व, ठाणे, आरोपी विजय बहादुर मडे, 20 निवासी गणराज पॅलेस, ए विंग, रूम नं. 408, एन आर नगर, दिवा (पश्चिम) ता जि. ठाणे को पकड़ा है।

नौ जीवित कारतूस और चापरजी बरामद हुए
पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपियों की जांच पड़ताल करने पर उसके पास से तीन लाख 21 हजार के एमडी पावडर बरामद हुए । इतना ही नहीं इन आरोपियों के पास से एक आग्नेयस्त्र, नौ जीवित कारतूस और चापरजी बरामद हुए। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मुंब्रा पुलिस थाने में आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अभिषेक कुमार महंतो के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास के मामले दर्द हैं। इस मामले में न्यायालय ने उन्हें सजा भी सुनाई थी । सजा काटने के बाद बाहर आने पर उसने फिर आपराधिक वारदातें शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी होंगी । मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर