spot_img

THANE : युवा शक्ति को जोड़ने के लिए व्यापक अभियान

दर्जनों पदाधिकारियों की नियुक्ति स्थानीय स्तर पर की गई

ठाणे : ठाणे शहर में मनसे को नई ऊर्जा प्रदान करने के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना की ओर से विशेष पहल हो रही है। युवाओं को मनविसे के साथ जोड़ने और उन्हें जिम्मेदारी दिए जाने का काम बड़ी तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में दर्जनों पदाधिकारियों की नियुक्ति स्थानीय स्तर पर की गई है। मनविसे की नवनियुक्त पदाधिकारी राजनीतिक नजरिए से विरोधियों के लिए सिरदर्द साबित होंगे। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। दूसरी ओर ठाणे शहर में मनविसे को नई मजबूती देने के लिए महासचिव संदीप पाचंगे के नेतृत्व में संगठन के साथ युवा शक्ति को जोड़ने के लिए व्यापक अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मनविसे की जंबो कार्यकारिणी भी घोषित की गई है। जिसे मनविसे के अध्यक्ष अमित ठाकरे ने अपनी मुहर भी लगा दी है।

ठाणे शहर में मनविसे के दर्जनों पदाधिकारियों की नियुक्ति
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मनविसे के महासचिव संदीप पाचंगे ने बताया कि मनसे का फोकस अन्य दलों की तरह ठाणे शहर पर भी है । पार्टी सक्रियता को बढ़ाने तथा युवा शक्ति को पार्टी के साथ जोड़कर उसे मजबूती प्रदान करने हेतु संगठन स्तर पर पहल हो रही है । सबसे अहम बात यह है कि युवा शक्ति की चुनावों में विशेष भूमिका होती है। इसी बात को देखते हुए ठाणे शहर में मनविसे के दर्जनों पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। युवा शक्ति के संगठन के साथ जुड़ने से पार्टी का जनाधार निश्चित तौर पर मजबूत होगा। ऐसा उनका विश्वास है। जानकारी के अनुसार संदीप पवार को शहर महासचिव, प्रसाद दोडे, अंजली शेडगे और विशाखा जाधव को विभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही महेंद्र पाटील, ओम यादव, श्रेयस कटाले,सौरभ कांबले, साहिल नाचरे, आदित्य शिंदे, अभिषेक देशमुख, रोहित कुबल, मयूर पोल, अजय देसाई, अभिजीत नलावडे और प्रशांत भिसे को उपविभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये तमाम पदाधिकारी ठाणे शहर के विभिन्न भागों के लिए नियुक्त किए गए हैं । पाचंगे ने कहा कहा कि इस नियुक्ति से मनविसे को ठाणे शहर में विशेष मजबूती मिलेगी।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles