spot_img

Thane: महाराष्ट्र : लोहे की छड़ पीठ में घुसने से युवक घायल

Thane

ठाणे : (Thane) महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Maharashtra’s Thane district)में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरी लोहे की छड़ 26 वर्षीय युवक की पीठ में घुस गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के बाद छड़ को बाहर निकाला गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवक रविवार शाम को बदलापुर कस्बे में एक इमारत में सीसीटीवी लगा रहा था, तभी यह घटना हुई। बदलापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लोहे की छड़ उसकी पीठ में घुसी और उसका अगला हिस्सा सामने से बाहर आया।

कुछ लोग उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर छड़ निकाल दी। अधिकारी ने कहा कि युवक की हालत अब पहले से बेहतर है।

Explore our articles