spot_img

Thane: महाराष्ट्र : ठाणे के एक इलाके में लगी आग से पांच वाहन जलकर खाक

Thane

ठाणे:(Thane) महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक इलाके (A locality in Thane city of Maharashtra) में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से पांच वाहन जलकर खाक हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि वर्तक नगर इलाके में तड़के करीब चार बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इलाके में एक इमारत के सामने खुले मैदान में कई वाहन खड़े थे।

सावंत के मुताबिक, सूचना मिलने पर स्थानीय दमकलकर्मी और आरडीएमसी की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक पांच वाहन जलकर खाक हो चुके थे। सावंत ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles